फिरोजाबाद।थाना नगला सिंघी पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, प्रेमपुर की पुलिया के पास थाना नगला सिंघी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 9.847 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम रफीक खान उर्फ भीम पुत्र शौकत खान, निवासी इब्राहिम मस्जिद के पास इलायचीपुर, थाना ट्रोनिका सिटी, जनपद गाजियाबाद तथा सलीम पुत्र जानू, निवासी जे.जे. कॉलोनी C-106, भवाना-39, नई दिल्ली बताए गए हैं।

बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नगला सिंघी में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Share.
Exit mobile version