Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»धोखाधड़ी और ट्रैक्टर चोरी के मामले में पुलिस ने सरगना को दबोचा
    फिरोजाबाद

    धोखाधड़ी और ट्रैक्टर चोरी के मामले में पुलिस ने सरगना को दबोचा

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarAugust 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    आरोपी के कब्जे से पांच ट्रैक्टर 35 लाख रूपये कीमत के किए बरामद

    13 अगस्त को एक करोड़ रुपये कीमत के 12 ट्रैक्टरों के साथ चार जेल भेजे थे

    शिकोहाबदा। बुधवार को थाना पुलिस ने किसानों के साथ धोखाधड़ी व चोरी कर ट्रैक्टरों को दूसरे प्रांतों में बंचने के मामले में थाना पुलिस ने मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से पांच ट्रैक्टर भी बरामद किये हैं। इस मामले में पुलिस शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दे रही है।

    किसानो के साथ धोखाधड़ी कर चोरी गये ट्रैक्टरो की बरामदगी व आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चार टीमों का गठन किया था। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार के निर्देशन में टीमों ने कड़ी मेहनत करते हुए 13 अगस्त को चार लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 12 ट्रैक्टर बरामद कर लिए थे। पुलिस ने पकड़े गये चारों आरोपियों को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। इसी क्रम में गठित टीमों ने गिरोह का मुख्य सरगना टीटू यादव निवासी ग्राम नगला मोती थाना दक्षिण जिला फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पांच ट्रैक्टर जिनकी कीमत 35 लाख रुपये बताई गई है को  बरामद किया है।

    एसपी ग्रामीम ने बताया कि विवेचना के क्रम में तथ्य प्रकाश में आये कि टीटू यादव,डब्बू उर्फ समीर ने शिकोहाबाद में कुछ अन्य साथियों के साथ एक ऑफिस खोलकर क्षेत्र के किसानो से उनके ट्रैक्टरो को प्रतिमाह 25000 रूपये मे किराये पर लेने के बहाने ट्रैक्टरो को छल से चोरी करके फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मथुरा छाता क्षेत्र के रहने वाले मुकेश पण्डित,भूदेव शर्मा आदि के साथ एक संगठित गिरोह बनाकर ट्रैक्टरो को उत्तरप्रदेश के अलग अलग जनपदो बाराबंकी, बुलन्दशहर,हाथरस,अलीगढ़,मुरादाबाद, अमरोहा,सम्भल और गोरखपुर आदि स्थानो पर बेचकर अवैध धन अर्जित किया जा रहा था । गिरफ्तारी के आधार पर आरोपित के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleफर्जी बैनामा करने से पहले ही दबोच लिया नटवरलाल, पकड़ कर पुलिस को सौंपा
    Next Article रोडवेज बस का टायर फटा, बस में बैठी महिला घायल

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    साढूपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    August 16, 2026

     अवैध क्लीनिक में इलाज से दौरान महिला की मौत, क्लीनिक सील

    July 1, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.