शिकोहाबाद। फर्रुखाबाद डिपो की बस फर्रुखाबाद से आगरा जा रही थी। बस सवारियों को लेकर जा रही थी, तभी थाना क्षेत्र के गांव रामनगर मांड़ई के समीप बस का टायर फट गया। जिसके चलते बस की चद्दर का एक टुकड़ा टूट कर बस में बैठी महिला के पैर में लगा, जिससे वह घायल हो गई। हादसे की जानकारी होते ही बस के चालक-परिचालक महिला को लेकर अस्पताल आए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को उसके स्वजन अपने साथ ले गए।
फर्रुखाबाद डिपो की बस फर्रुखाबाद से आगरा जा रही थीं। जब बस शिकोहाबाद क्षेत्र में रामनगर मांड़ई के पास पहुंची तभी अचानक उसका टायर फट गया। जिसके बाद बस की एक चद्दर का टुकड़ा टूट कर बस में बैठी महिला के पैर में लग गया। जिससे महिला का पैर बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे की जानकारी के बाद चालक-परिचालक और यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद बस के चालक सुशील कुमार और परिचालक शिव मोहन घायल महिला को लेकर अस्पताल आए। घायल महिला का नाम निर्मला देवी (50) निवासी खंजापुर थाना एलाऊ मैनपुरी अपनी बेटी के घर फिरोजाबाद के आशफाबाद जा रहीं थी। लेकिन इससे पहले ही वह घायल हो गईं। उनके साथ उनका बेटा रजनीश कुमार,कमलेश्वरी देवी भी शात थीं। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को फिरोजाबाद मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
