-मुख्य महिला के स्थान पर खड़ी कर दी दूसरी महिला, हंगामा
शिकोहाबाद। बुधवार को रजिस्ट्री कार्यालय पर खरीददार की सतर्कता के चलते एक बड़ा धोखा होने से बच गया। हंगामा होने पर खरीददार और नटवरलाल में विवाद हो गया। जिसके बाद वकीलों की सहायता से क्रेता ने महिला और एक व्यक्ति को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
चंद्रप्रकाश पुत्र मुन्नेश कुमार निवासी प्रेम नगर मुस्तफाबाद रोड व कोमल सिंह पुत्र मेवाराम निवासी शंभूनगर शिकोहाबाद को संदीप बघेल पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी सलेमपुर सानी राजपुर जिला एटा के द्वारा श्रीदेवी पत्नी केशव सिंह लोधी निवासी मोहनीपुर तहसील शिकोहाबाद की कृषि भूमि मौजा मोहनीपुर की 1.866 हैक्टेयर भूमि को खरीदने का प्रस्ताव दिया। जिसकी सौदा चार लाख रुपये प्रति बीघा की दर से तय हुआ। जिसमें बदौर एडवांस 3 लाख एक हजार रुपये दिये। जिसमें 51000 रुपये फोन पे पर पांच अगस्त को और 2.50000 रुपये नकद छह अगस्त को दिये। शेष धनराशि बैनामा के समय देना तय हुआ। 27 अगस्त को बैनामा कराने के लिए उक्त संदीप से कहा तो वह श्रीदेवी के स्थान पर एक अन्य किसी दूसरी महिला को लेकर आ गया।
जब बैनामा पर फोटो व हस्ताक्षर के समय पीड़ित चंद्रप्रकाश द्वारा उक्त फर्जी महिला को पहचान लिया और उक्त संदीप से कहा कि यह श्रीदेवी नहीं है। इस पर संदीप चंद्रप्रकाश से झगडा करने पर उतारू हो गया। इसके बाद चंद्रप्रकाश ने उक्त महिला और संदीप को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। चंद्रप्रकाश की सतर्कता से बड़ा धोखा होने से बच गया। अन्यथा चंद्रप्रकाश को लाखों रुपये का चूना लग जाता। पीड़ित चंद्रप्रकाश ने दोनों के विरुद्थाध ने में तहरीर दी है।
