शिकोहाबाद, समय भास्कर |  फिरोजाबाद में नई क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी, डॉ. सुनीता पाल, ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। उनके आने से मरीजों को बेहतर इलाज मिलना शुरू हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

कानपुर से तबादला होकर आईं डॉ. सुनीता पाल  फिरोजाबाद में तैनात हुई हैं।। वह रोज़ाना सुबह 10 बजे अस्पताल पहुँच जाती हैं और खुद मरीजों को देखती हैं, जो कि पहले के अधिकारियों द्वारा नहीं किया जाता था। उनकी इस पहल से आम जनता को काफी फायदा हो रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले किसी भी अधिकारी ने ओपीडी में मरीजों को नहीं देखा था, लेकिन डॉ. सुनीता पाल खुद मरीजों की जाँच कर उनका इलाज कर रही हैं। डॉ. पीएस राना ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

Share.
Exit mobile version