फिरोजाबाद, समय भास्कर |। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की ओर से रविवार को कस्बा खैरगढ़ के शिवा गेस्ट हाउस में एक बड़ा रक्तदान और चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है।

इस शिविर में सभी जातियों के लोगों के लिए निःशुल्क चिकित्सा जाँच और इलाज की सुविधा दी जाएगी। शिविर के प्रभारी ऋतिक गुप्ता ने बताया कि कई जिलों से डॉक्टर आकर मरीजों की जाँच करेंगे।

ऋतिक गुप्ता ने यह भी कहा कि यह शिविर पिछले कई सालों से लगाया जा रहा है। इसका मकसद ज़रूरतमंद लोगों को बिना किसी शुल्क के खून उपलब्ध कराना है।

शिविर के संरक्षक डॉ. विनीत गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि वे इस नेक काम में आगे आएं और रक्तदान करें, ताकि ज़रूरतमंदों की मदद हो सके।

 

Share.
Exit mobile version