समय भास्कर,टुंडला। उत्तर भारत की प्रसिद्ध पचोखरा पशुहाट के संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी पं. लक्ष्मी नारायण उपाध्याय की 16 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कस्बा पचोखरा स्थित कृषक इण्टर कॉलेज में विचार गोष्ठी एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कड़ाके की ठंड और शीतलहर से बचाव हेतु विद्यालय के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। साथ ही, गौशाला में गौ-सेवा करते हुए गायों को हरा चारा खिलाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक हरिओम यादव ने कहा कि श्रद्धेय लक्ष्मी नारायण उपाध्याय का जीवन सादगी और सेवा का प्रतीक था। उन्होंने न केवल क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए पचोखरा पशुहाट जैसी संस्था की नींव रखी, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति की मदद के लिए भी सदैव तत्पर रहे। उनके द्वारा दिखाए गए परोपकार और सेवा के मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह, विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, पूर्व विधायक शिव सिंह चक, पूर्व जिलाध्यक्ष वृन्दावन गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जयजीव पाराशर, पूर्व सांसद प्रतिनिधि लोकेंद्र सिंह पोनियां, जिला महामंत्री दीपक चौधरी, जिला उपाध्यक्ष दीपक राजौरिया, जिला मंत्री दुष्यन्त जादौन, जिला मंत्री संजय चक, विधानसभा संयोजक शिवशंकर शर्मा सहित कार्यक्रम संयोजक पंडित ब्रजेश उपाध्याय, कैलाश उपाध्याय, संतोष उपाध्याय प्रधान, अनूप उपाध्याय, प्रशांत उपाध्याय रानू एवं उनके परिवारीजन व गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक भी उपस्थित रहे।
