– कदम ताल मिलाते निकले दर्जनों स्वयंसेवक
एका। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एका नगर के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में एकत्रीकरण कर पथ संचलन किया। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को बौद्धिक देकर शताब्दी वर्ष के महत्व को समझाया।
कस्बा एका के रामलीला ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें संघ के गणवेश में दर्जनों स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। संघ संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार एवं माधवराव सदा शिवराव गोलवलकर एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
चंद्रनगर विभाग के सहविभाग कार्यवाह राहुल कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विगत 100 वर्षों से निरंतर शाखों के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य करता चला आ रहा है।

वर्तमान में दर्जनों की संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन राष्ट्र सेवा के कार्य में जुटे हुए हैं। संघ जैसा कोई विश्व में दूसरा संगठन नहीं है जो निस्वार्थ भाव से निरंतर 100 वर्षों तक सेवा क्षेत्र में कार्य रत हो।
बौद्धिक के उपरांत कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन में भाग लिया रामलीला ग्राउंड से गांधी मूर्ति साधन सहकारी समिति रामपुर चौराहा कुशवाहा मोहल्ला, गंगानगर होते हुए पुनः रामलीला मैदान पर पथ संचलन का समापन हुआ। नगरसंघ चालक वेद प्रकाश मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।अध्यक्षता सह नगर संघचालक रमाकांत वार्ष्णेय ने की।
कार्यक्रम में राहुल सह विभाग कार्यवाह चंद्र नगर, उमेश तिवारी, प्रांत प्रचार टोली, नगर संघ चालक वेदप्रकाश मिश्रा सह नगर संघ चालक रमाकांत वार्ष्णेय, खंड संचालक राजपाल, जिला शारीरिक प्रमुख मोहन यादव, नगर प्रचारक सूरज सिंह, गौ सेवा प्रशिक्षण प्रमुख संगम राघव, नगर कार्यवाह लक्ष्मीकांत, खंड कार्यवाह दीवारी लाल, रवीकांत वार्ष्णेय हैप्पी, डॉ. एसवीर सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष शीलू सविता आदि उपस्थित रहे।

Share.
Exit mobile version