फिरोजाबाद। ट्रेन में यात्रा के दौरान एक वृद्ध की बीमारी के चलते मौत हो गई। पता चलने पर राजकीय रेलवे पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।जनपद उन्नाव के फिरोजपुर कला निवासी प्रेम प्रसाद 60 वर्ष पुत्र अयोध्या सिंह चंडीगढ़ जा रहे थे। वह दिल्ली जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस में सवार थे।उनका बेटा व नाती भी उनके साथ में था। रास्ते में प्रेम प्रसाद की तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते के दौरान कानपुर के बाद उसकी मौत हो गई।ट्रेन टूंडला रेलवे स्टेशन पहुंची तो ड्यूटी पर तैनात जीआरपी के जवान को उसके बारे में बताया गया।जीआरपी ने उसके शव को ट्रेन से उतरवाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भिजवाया।
Trending
- कारगिल के मीनामार्ग चेकपोस्ट पर सेना के जवानों से बदसलूकी ,खुली पोल
- घी खाने के फायदे
- Mahindra की नई 6-सीटर EV लॉन्च, रेंज 679 किलोमीटर
- शोले के 51 साल शुरुआती फ्लॉप के ठप्पे से ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बनने तक
- रामबाण है सुबह खाली पेट मेथी वाले पानी का सेवन
- भीगी किशमिश का पानी किसी औषधि से कम नहीं
- लखनऊ के पारा में भारी बवाल: पुलिस व नगर निगम टीम पर जानलेवा हमला,
- ये पौधे सांपों का काल माने जाते हैं
