फिरोजाबाद। अवैध खनन रोकने को जिम्मेदार विभाग बेखबर है लेकिन दूसरे जनपद का माफिया जनपद में अपना नेटवर्क चला रहा है।
एटा जनपद का खनन माफिया जनपद में अवैध रूप से खनन कर मिट्टी ला रहा है जिस पर कार्रवाई के लिए जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं। पूर्व में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने गैर जनपद की मिट्टी को पूर्ण प्रतिबंध कर दिया था लेकिन कुछ समय कार्य रुकने के बाद पुनः शुरू हो गया है। माफिया पर कार्रवाई के लिए जिम्मेदार खनन विभाग व तहसील के अधिकारी कार्रवाई करने की जहमत ही नहीं उठाते।
जनपद की सीमा में बेखौफ होकर तीन थानों से माफिया के डंपर गुजरते हैं फिर भी उन पर किसी की नजर नहीं पड़ती आश्चर्य लगता है सूत्रों की माने तो माफिया द्वारा संबंधित को मैनेज करने की चर्चाएं हैं।
मामला संज्ञान में आया है जनपद के संबंधित थानों व दूसरे जनपद के संबंधित थाने को पत्र जारी किया गया है। रात्रि में तहसीलदार के साथ संयुक्त रूप से सघन चेकिंग कर अभियान चलाया जाएगा
खनन अधिकारी फिरोजाबाद, मफत लाल
