मिली भगत या कुछ और
एक डंपर को पड़कर हो गई खानापूरी
फिरोजाबाद। एक तरफ प्रदेश सरकार खनन माफिया पर कार्रवाई के लिए लगातार अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्देश दे रही है वही प्रशासनिक अधिकारी खनन माफिया के आगे बेबस नजर आ रहे हैं। जनपद की टूंडला तहसील क्षेत्र में लगातार दूसरे जनपद से अवैध मिट्टी का खनन कर लगातार आना जारी है जिस पर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न किया किया जाना बड़े सवाल खड़ा कर रहा है। जब लगातार दैनिक समय भास्कर ने खबर प्रकाशित की तो खाना पूरी करने के लिए एक डंपर को पड़कर इति श्री कर ली । टूंडला क्षेत्र में लगातार अवैध मिट्टी आ रही है रात्रि 12 बजते ही लगभग 20 से 25 डंपर तहसील क्षेत्र में सुबह होने तक आते हैं जो तहसील के सामने से ही लगातार गुजरते हैं।
सूत्रों के अनुसार तहसील के बड़े अधिकारियों का इन खनन माफिया को वरदहस्त प्राप्त है जो राजनीतिक गठ जोड़ की ओर भी ईशारा कर रहा है। प्रशासन द्वारा इस तरह के व्यवहार के कारण माफिया के हौसले लगातार बुलंद है।
सबके अपने-अपने बोल
कुछ दिन से सूचना प्राप्त हो रही है छापेमारी की गई है कोई पकड़ में नहीं आया है।
अनुराधा सिंह
उप जिलाधिकारी टूंडला
मंडी समिति के पास एक डंपर सीज किया गया है खनन निरीक्षक एटा को भी पत्र जारी किया गया है।
मफतलाल
खनन अधिकारी फिरोजाबाद
खनन की सूचना एसडीएम, तहसीलदार को दी जाती है आवश्यकता पड़ने पर फोर्स भेजा जाता है।
थानाध्यक्ष पचोखरा
अभी कोई भी ऐसा मामला संज्ञान में नहीं है।
थाना प्रभारी रजावली
