समय भास्कर,फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव दरगपुरमें महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया है।दरगपुर निवासी 27 वर्षीय  रीता पत्नी सुनीत की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने  से मौत हो गई। उसकी मौत के बाद ससुराली जन फरार हो गए। गांव के लोगों ने उसके मायके बालों को  घटना के बारे में बताया। पता चलते ही मायके वाले  दरगपुर पहुंच गए।
मृतका के ताऊ इंद्रपाल निवासी देवामई थाना दन्नाहार जनपद मैनपुरी ने बताया रीता की शादी 3 वर्ष पहले हुई थी।ससुराल के लोग बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। मांग पूरी करने में मायके वालों ने अभी असमर्थता जाहिर कर दी थी। इसी को लेकर ससुराल के लोग उसका उत्पीड़न करने लगे। आए दिन उसको किसी न किसी बात पर प्रताड़ित करते थे ताऊ का आरोप है ससुराल के लोगों ने फांसी लगाकर रीता की हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद वह फरार हो गए।मायके वालों ने थाने में घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Share.
Exit mobile version