समय भास्कर,फिरोजाबाद। जनपद में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को बिल्टीगढ़ बाईपास से चैकिंग के दौरान दो युवकों को वाहन के साथ थाना मक्खनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए युवकों ने पुलिस को अपने नाम मोहम्मद फहीम पुत्र मोहम्मद वकील निवासी नूर नगर गली नंबर- 28 रामगढ़ एवं मोहम्मद फैजान पुत्र मोहम्मद असलम निवासी गली नंबर-17 कश्मीरी गेट थाना रामगढ़ फिरोजाबाद बताए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों पर धारा 420,406, 504 और 66 डी आईटी एक्ट लगाया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मक्खनपुर शिव भान सिंह राजावत, उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह सेंगर कांस्टेबल विजय कुमार और कॉन्स्टेबल दीपक कुमार मौजूद रहे।

Share.
Exit mobile version