समय भास्कर,फिरोजाबाद। थाना नारखी में किशोर कृष्णा की हत्या मजदूरी के पैसे मांगने को लेकर हुई। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।सलेमपुर निवासी कृष्णा 14 वर्ष पुत्र विनोद मजदूरी करता था। उसे 19 अक्टूबर को सुमित खेत में आलू की गुड़ाई करने को बुला ले गया था। कृष्ण का काफी दिनों का हिसाब बाकी था।कृष्ण ने सुमित से हिसाब के रुपए मांगे थे। हिसाब के रूपों को लेकर उन लोगों में विवाद हो गया।

सुमित ने ट्रैक्टर से कुचल कर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसके शव को खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया। बाद में खेत में फसल बो दी। जिससे शव के बारे में किसी को पता ना चल सके।कृष्ण के घर वालों ने उससे पूछताछ की तो वह टहलाता रहा। कृष्ण के पिता ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।पुलिस ने उसे नगला गुमानी तिराहा स्थित मंदिर के समीप से पकड़ा। पुलिस ने उसे जेल भेजा है।

Share.
Exit mobile version