समय भास्कर,फिरोजाबाद। थाना पचोखरा क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी के चले जाने पर धारदार हथियार से अपना गला काट दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।सिकरारी निवासी विशाल 24 वर्ष पुत्र विजेंद्र सिंह मजदूरी करता है। उसका चांदनी नामक एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गए। परिवार के लोगों को उनका यह रिश्ता मंजूर नहीं था।दो महीने पहले दोनों ने न्यायालय में शादी कर ली।कोर्ट मैरिज होने के बाद परिवार के लोगों ने उसकी शादी करने का मन बना लिया। जिससे उनकी समाज में बदनामी ना हो।परिवार के लोगों ने विशाल तथा चांदनी की गुरुवार को शादी कर दी। परिवार के लोगों ने बताया शादी के बाद ही चांदनी की मौसी तथा अन्य रिश्तेदार वहा पहुंच गई।
उन्होंने दोनों की शादी पर ऐतराज किया। वह चांदनी को यह कहकर ले गई कि उन्हें कोई रिश्ता नहीं रखना। पत्नी की चले जाने पर विशाल परेशान हो गया।उसने शुक्रवार को धारदार हथियार से अपनी गर्दन काट ली। वह घायल होकर पड़ा रहा।परिवारिजनों ने उसे लहूलुहान देखा तो घबरा गए। वह उसे चिकित्सक के पास ले गए। रातों से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है
Share.
Exit mobile version