फिरोजाबाद । थाना खैरगढ़ में शासन की मंशानुरूप चलाये जा रहे महिला सम्बन्धी मिशन शक्ति दीदी अभियान,महिला जागरुकता अभियान,विभिन्न महिला सम्बन्धी अभियानों व साइबर जागरुकता अभियान के तहत माँ गंगा इंटर कॉलेज पृथ्वीपुर थाना खैरगढ़ में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान वॉलीबॉल,खो.खों आदि खेल प्रतियोगिताएं करायी गयी। विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किये गये। इसके साथ बालिकाओं को पुलिस हेल्प लाइन नम्बर एवं साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारी दी गयी। साथ ही परिस्थितियों में आत्मरक्षा के बल का प्रयोग किस प्रकार करना है। जिसके लिए महिला कांस्टेबल प्रियंका सिरोही,शिखा कटियार द्वारा बताया कि इस प्रशिक्षण से बेटियां अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकेंगी। उन्हें किसी पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा।

Share.
Exit mobile version