गणतंत्र दिवस पर हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन

फिरोजाबाद। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर की सविता नगर नगर स्थित एमएलएम पब्लिक स्कूल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झंडारोहण पत्रकार यू. के. दीक्षित वरुण व रामरतन एड ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए यू . के दीक्षित ने कहा कि स्वतंत्रता हमें खैरात में नहीं मिली है हमारे पूर्वजों ने इसके लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है अपने रक्त का कण कण देश पर न्योछावर किया है। आज के बच्चे कल देश का भविष्य बनेंगे इसलिए बच्चों में अच्छे संस्कार व देश भक्ति की भावना का होना जरूरी है उन्होंने विद्यालय परिवार का भी आभार व्यक्त किया। समाज सेवी बृजेश लाला द्वारा भी अपने विचार रखे गए।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा भी विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य हृदेश सविता द्वारा आगंतुकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कमलकांत मथुरिया ने किया।
इस अवसर पर विजय, रवीश सहित विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित रहे।

 

Share.
Exit mobile version