प्रतापपुर कट के समीप हुआ हादसा
शिकोहाबाद। शनिवार सुबह सात बजे के करीब हाईवे पर प्रतापपुर चौराहे कट के पास एक बस सहित चार वाहन आपस में टकरा गये। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। जबकि अन्य वाहनों के चालक एवं यात्री सकुशल रहे। गनीमत रही अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवा कर यातायात सुचारू कराया।
शनिवार रक्षाबंधन पर्व को लेकर पूरे बाजार में भीड़भाड़ रही। सड़कों पर भी रोज की अपेक्षा वाहन अधिक निकले। आपा-धापी के चलते सुबह सात बजे के करीब प्रतापपुर चौराहा के कट के समीप हाईवे पर आपस में चार वाहन भिड़ गये। जिसमें एक बस और तीन अन्य छोटी गाड़ियां आपस में टकराई हुई खड़ीं थीं। जिसमें एक क्रेटा रंग ब्लैक जिसे इमरान खांन पुत्र मुशीर खांन निासी सूरजपोल बाजार जयपुरा चला रहा था। यह एटा से फिरोजाबाद जा रहा था। दूसरी गाडी टाटा जेस्ट थी, जिसे अशोक पालीवाल पुत्र ओमप्रकाश पालीवाल निवासी नगला कुंवर प्रसाद एटा रोड शिकोहाबाद चला रहे थे। अशोक के हल्की चोट आई है।
वहीं तीसरी गाड़ी बैगनआर सफेद रंग जिसे शिवकुमार पुत्र गोविंद सिंह निवासी ढकरई थाना घिरोर मैनपुरी चला रहा था। बस को राजू चला रहा था। इस पर परिचालक शिवम प्रजापति साथ में थे। यह बस धर्मेंद्र ट्रैवल्स की है। हादसे में चारो वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। लेकिन इसमें सिर्फ ओमप्रकाश के हल्की चोट आई है। उनके अलावा अन्य किसी को कोई गंभीर रूप से चोट नहीं आई है। घायल को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया। बस में बैठी सवारियों को दूसरी बस मंगवा कर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को गाड़ी स्वामी एवं चालक लेकर चले गये। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार का कहना है कि इस मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
