कमिश्नरेट आगरा में हुआ शुभारंभ, अधिकारियों ने बताया पारदर्शी और डिजिटल व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम
फिरोजाबाद/आगरा। फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर परियोजना के अंतर्गत ई-ऑक्शन (ऑनलाइन टेंडरिंग) प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ सोमवार को कमिश्नरेट कार्यालय, आगरा में किया गया। यह पहल पारदर्शिता, दक्षता और डिजिटल सिस्टम को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
कार्यक्रम में मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप (आईएएस) एवं नगर आयुक्त फिरोजाबाद प्रशांत नागर (आईएएस) की गरिमामयी उपस्थिति में ई-ऑक्शन प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। अधिकारियों ने इस पहल को जनहित में अहम बताते हुए कहा कि इससे प्लॉट आवंटन प्रक्रिया अधिक निष्पक्ष, पारदर्शी और सरल बनेगी।
इस मौके पर एचडीएफसी बैंक की टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में जोनल हेड प्रवीण गुप्ता, क्लस्टर हेड सुमित गोयल, ब्रांच मैनेजर पाराग गुप्ता के साथ जीआईबी टीम के अविनाश टंडन, सिद्धार्थ त्रिपाठी एवं राहुल यादव उपस्थित रहे।
विशेष रूप से ब्रांच मैनेजर पाराग गुप्ता के प्रयासों की सराहना की गई, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने में अहम योगदान दिया। अधिकारियों और जीआईबी टीम के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस नई व्यवस्था के लागू होने से ट्रांसपोर्ट नगर परियोजना में प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन, पारदर्शी और आसान हो जाएगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सकेगा।
