समय भास्कर मुंबई। पिडिलाइट के फेविक्विक ने इनोवेटिव नए उत्पादों- फेविक्विक प्रिसिजन प्रो, फेविक्विक जेल, फेविक्विक एडवांस्ड और फेविक्विक क्राफ्ट को लॉन्च करने की घोषणा की है। नए उत्पादों की लॉन्चिंग पर टिप्पणी करते हुए, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर डेजिग्नेट श्री सुधांशु वत्स ने कहा, ‘‘पिछले दो दशकों में, फेविक्विक इंस्टेंट एडहेसिव क्षेत्र में बाजार में अग्रणी रहा है। इसी दौरान हमने मरम्मत संबंधी विभिन्न कामों को लेकर उपभोक्ताओं की लगातार बढ़ती जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया है।

उत्पादों की नई रेंज को विभिन्न उपयोग श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन और उपयोगकर्ता अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है – सटीक उपयोग के लिए फेविक्विक प्रिसिजन प्रो, स्पिल-फ्री मरम्मत और गलतियों को सुधारने का अवसर के लिए फेविक्विक जेल, वॉटर-प्रूफ और शॉकप्रूफ गुणों के साथ फेविक्विक एडवांस्ड, और क्राफ्टिंग के शौकीनों के लिए फेविक्विक क्राफ्ट।

Share.
Exit mobile version