समय भास्कर,शिकोहाबाद। मिशन शक्ति फेज चार के अंतर्गत समूचे भारत में नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसीक्रम में महिला सशक्तीकरण व लोकल पर वोकल सिद्धांतों पर आधारित एक मेले का आयोजन श्री अग्रवाल पंचायती धमर्शाला में आयोजित किया गया।मेले का उदघाटन जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह व सुमित प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह,नगर पालिका अध्यक्षा रानी गुप्ता,सीओ देवेंद्र प्रताप सिंह रहे।

रात आठ बजे उप जिलाधिकारी विवेक मिश्रा द्वारा लकी ड्रा निकाला जायेगा। मेला का आयोजन रश्मि सिंघल व ज्योत्सना जैन द्वारा किया गया। मेले में दीपावली सजावट के आइटम,हस्तनिर्मित सामान,साड़ियां,सौंदर्य प्रसाधन,घरेलू सामान आदि की दुकानें लगाई गईं। मेले का उद्देश्य महिलाओं को प्रोत्साहित करना और महिलाओं द्वारा बनाये गये उत्पादों को बाजार में पहुंचाना है। जिससे महिलाएं घर में रह कर अपना स्वरोजगार भी खड़ा कर सकें।

Share.
Exit mobile version