समय भास्कर,फिरोजाबाद। भारतीय सवर्ण महासभा के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में बंबा चौराहे पर ब्राह्मण विरोधी सनातन धर्म विरोधी मानसिकता और बयान देने पर स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया गया और मुरादाबाद के नारे लगाए।प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार सनातन धर्म ब्राह्मण विरोधी बयान देकर अपमान करने का काम कर रहे हैं। निश्चित तौर पर इसकी जांच होनी चाहिए। यह एक बड़ी साजिश हो सकती है क्योंकि ब्राह्मण समाज सनातन धर्म का हमेशा प्रचार करता है।

आज भारत और विश्व में सनातन धर्म का झंडा बुलंद है। उसे कमजोर करने के लिए ऐसे नेता खुलेआम अपमान कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार को ऐसे नेताओं पर कार्रवाई करनी चाहिए। जिससे किसी भी जाति व धर्म का अपमान ना हो सके। पुतला दहन में अंकित ठाकुर,सोम कुमार उपाध्याय. विनोद दीक्षित,कृष्णकांत पचौरी, पवन शर्मा, संजय शर्मा आदि थे।

Share.
Exit mobile version