चयनित खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में 12 अक्तूबर को करेंगे प्रतिभाग
शिकोहाबाद। माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन पाली इंटर कॉलेज शिकोहाबाद में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि मिश्रा एवं माध्यमिक शक्षक संघ के जिला मंत्री राजीव शर्मा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करके किया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपना दमखम दिखाते हुए विजय प्राप्त की। सभी चयनित खिलाड़ी 12 अक्तूबर को मथुरा में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
बैडमिंटन की अंडर 14 बालक वर्ग में शुभ सारस्वत, आरव वर्मा,दीपांशु,अंशु सिंह तथा अंडर 17 में अनुकल्प यादव,आयुष वर्मा,अनमोल,उत्कर्ष पालीवाल,अंडर.19 बालक वर्ग में शिवम गुप्ता,आदित्य सिंह,वीरेश,अभिषेक राजपूत तथा बैडमिंटन बालिका वर्ग अंडर.14 में साक्षी,प्रिया,नंदिता,अंडर 17 बालिका वर्ग में शिवानी,अदिति श्री,प्राची,टेबल टेनिस अंडर 14 बालक वर्ग में मनीष,आयुष्मान,अनंत,अंडर 17 में शुभ पाराशर,उज्जवल राठौर,उमंग, यशपाल,सूरज,अंडर.19 में फ्रीजन देव वर्मा,स्ईम,विशाल कुमार,रितिक,अभिषेक,बालिका वर्ग अंदर.19 में मोहिनी,तन्वी,सृष्टि,शगुन,तनिष्का,विजेता रहे। प्रतियोगिता का संचालन क्रीड़ा प्रभारी डॉ राघवेंद्र सिंह तथा मुकेश गुप्ता ने किया। समापन के अवसर पर जनपद क्रीड़ा सचिव डॉ दिनेश सिंह चाहर तथा एके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामकेश यादव ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर उत्साह वर्धन किया। व्यायाम शिक्षक हरि सिंह,गौरव यादव,शिवा,गोविंद यादव,सुमन यादव,शिवेंद्र सिंह,ओम प्रकाश यादव एवं मनोज कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
अभिलेख एवं प्रमाण पत्र लेखन में सीमा सिंह,डॉक्टर संगीता दिवाकर,डॉ नीलम यादव,हरिओम,शशांक भट्ट,राहुल कटियार,हरपाल,हरिकेश,एवं डॉक्टर अजब सिंह ने विशेष सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि यह सभी विजेता खिलाड़ी 12 अक्टूबर को जनपद फिरोजाबाद की तरफ से मथुरा में आयोजित होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। अंत में आए हुए खिलाड़ियों एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के प्रति प्रधानाचार्य रवि मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।
