पर्यटन विभाग द्वारा लगवाई जा रही हैं स्टेशन रोड पर लाइटें
शिकोहाबाद। एडीएम न्यायिक ने शनिवार को सुभाष तिराहे से स्टेशन तक रोड पर पर्यटनविभाग द्वारा लगवाई जा रही लाइटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों द्वारा की गई शिकायत पर गंभीरता से कार्यदाई संस्था को संज्ञान लेने और शिकायतें दूर करने के निर्देश दिये।
शनिवार दोपहर को एडीएम न्यायिक संगीता गौतम ने नगर की स्टेशन रोड पर पर्यटन विभाग द्वारा लगाई जा रहीं लाइट के कार्य का निरीक्षण किया। स्टेशन पर लगाए गए पोलों पर तिरंगा की आकृति की लाइट जलेंगीं। जिससे पूरी रोड पर रात के अंधेरे में भी दिन का उजाला दिखाई देगा। इसके लिए सुभाष तिराहा से स्टेशन तक पोल गढ़ चुके हैं। इन पर तिरंगा लाइट के लिए केबिल लगाई जा चुकी है। अब केवल कनेक्शन का काम शेष रह गया है। जिसे कर्मचारी पूरा करने में लगे हुए हैं।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान कार्यदाई संस्था के कर्मचारियों से कहा कि वे कार्य को शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने बताया कि कनेक्शन एसा करें, जिससे पोल में किसी तरह से करंट ना आ सके। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी वार्ता की। जब लोगों ने कनैक्सन जमीन के पास करने की बात कही तो उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए उसे सही करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जल्द ही शिकोहाबाद की स्टेशन रोड तिरंगा रोशनी से जगमग होगा।
