समय भास्कर, शिकोहाबाद। श्री श्याम सखा परिवार समिति द्वारा हरियाली तीज पर झूलन महोत्सव का आयोजन श्री टुईयां वाले मंदिर मेलावाला बाग पर किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में खाटू श्याम बाबा के भक्तों की भीड़ जुटी रही। लखनऊ से पधारी भजन गायिका गुड़िया विभा मिश्रा ने सुरीली आवाज में बाबा के भजन सुनाए तो भक्त तालियां बजा कर रात भर झूमते रहे।

श्री श्याम सखा परिवार की तरफ से पधारी भजन गायक गुड़िया विभा मिश्रा ने श्याम बाबा के भजनों से श्रोताओं का मन जीत लिया। कार्यक्रम में संरक्षक डॉ.संजीव माथुर,ठाकुर अश्वनी सिंह, संजीव अग्रवाल (लाला),समिति अध्यक्ष रवि बंसल,सचिन,मनु अग्रवाल,कोषाध्यक्ष पुनीत अग्रवाल,मनीष अग्रवाल,शोभित गोयल,आशीष माहेश्वरी,अंकुर अग्रवाल,आकाश वर्मा, मयंक अग्रवाल,संजय कश्यप,राजेश अग्रवाल,नमन अग्रवाल,राजे अग्रवाल,गोरंग अग्रवाल,रजत अग्रवाल,चिराग बंसल,अंकित यदुवंशी आदि मौजूद रहे।

Share.
Exit mobile version