चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने शनिवार को अंबाला छावनी में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज के आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।इस दौरान मुख्यमंत्री को मंत्री  अनिल विज ने शॉल भेंट कर सम्मानित  किया। गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री  अनिल विज के पांव में फ्रेक्चर की वजह से चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Share.
Exit mobile version