आयुक्त ने विकास प्राधिकरण की कि बैठक में दिए आवश्यक निर्देश
समय भास्कर,फिरोजाबाद। मंडलायुक्त आगरा मंडल आगरा शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में फिरोजाबाद शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण की 40 वीं बोर्ड बैठक शनिवार को विकास प्राधिकरण कक्ष में आयोजित की गई। जिसमें आयुक्त ने विकास प्राधिकरण की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।बैठक में जिलाधिकारी रमेश रंजन के साथ नगर आयुक्त ऋषि राज,अधीक्षण अभियंता उत्तर प्रदेश जल निगम,अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग,नगर पालिका अध्यक्ष शिकोहाबाद,कन्हैयालाल गुप्ता,अश्वनी भारद्वाज,बीएल वर्मा गैर सरकारी सदस्य के रूप में शामिल हुए।
इस बैठक में आयुक्त ने आए हुए विभिन्न प्रस्ताव पर अपनी अनुमति दी। खासकर तीन योजनाओं पर आयुक्त महोदय ने विशेष तौर पर निर्देश देते हुए कहा कि इन योजनाओं में किसी प्रकार का विलंब न हो। इसमें पहली योजना पचवान में विकसित की जा रहीं कॉलोनी की है। आयुक्त ने कहा कि इसका कार्य शीघ्रता से किया जाए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो 560 आवास बने हैं,उनका आवंटन शीघ्र किया जाए। यहां पर जो भी विद्युत और जल निगम से संबंधित मुद्दे हैं उनका समाधान कर उसका आवंटन शीघ्र कराया जाए। इसी तरह यातायात नगर योजना के संबंध में आयुक्त ने कहा कि अवशेष भूखंडों का उपयोग कर इस योजना को अमली जामा शीघ्र पहनाया जाए। पचवान के संबंध में नगर आयुक्त ने आयुक्त को अवगत कराया कि यहां पर 28.8482 हेक्टेयर भूमि के सापेक्ष 6.706 हेक्टेयर के बैनामे प्राधिकरण के पक्ष में निष्पादित किए जा चुके हैं।
योजना की अवशेष भूमि किसानों से क्रय कराने की कार्यवाही की जा रही है।भूमि क्रय किए जाने के उपरांत कंसलटेंट एजेंसी के सहयोग से योजना क्रियान्वयन हेतु अंतिम आगणन,लेआउट प्लान व वाई बिल्टी प्लान शीघ्र ही कर लिया जाएगा। इसी तरह बैठक में योगेंद्र पाल सिंह की फिरोजाबाद की खसरा संख्या गाटा संख्या 776 की भूमि पर न्यू रिटेल आउटलेट पेट्रोल पंप की स्थापना हेतु बोर्ड के समक्ष रखा गया। जिसे सभी सदस्यों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। इसी तरह प्रिया यादव की भूमि खसरा संख्या 798.1 मौजा नेपई तहसील व जिला फिरोजाबाद पर न्यू रिटेल आउटलेट पेट्रोल पंप की स्थापना हेतु प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष प्रस्तावित किया गया। जिसे बोर्ड ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। इसी तरह एक अन्य प्रकरण दिनेश चंद्र गुप्ता की भूमि संख्या 128 मौजा इंदूमई तहसील शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद महा योजना 2031 में नॉलेज पार्क भूउपयोग के अंतर्गत प्रस्तावित पेट्रोल पंप डीजल क्लीनिक स्टेशन स्थापना हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित हेतु बोर्ड के समक्ष विचार हेतु रखा गया। जिस पर बोर्ड द्वारा निर्णय लिया गया कि परीक्षणोपरांत इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा।
अंत में आयुक्त ने कहा कि विकास प्राधिकरण की बैठकों की सूचना सदस्यों को 15 दिन पहले अवश्य ज्ञात करा दें। जिससे सदस्यों को अपने विचार रखने का समय मिल सके। साथ ही उन्होंने प्राधिकरण के सदस्यों को निर्देशित किया कि कार्यों में तीव्रता लाऐं। दो महीने में बैठक का आयोजन अवश्य करें और साथ ही विकास प्राधिकरण के दो उद्देश्यों को अवश्य ध्यान में रखें। पहला सुनियोजित विकास एवं दूसरा उचित दर पर आवास। उन्होने कहा कि कार्यों में आप गुणवत्ता लाऐंए पारदर्शिता लाएं। क्योंकि आपके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा। इसके अलावा आयुक्त ने फिरोजाबाद शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण के नवनिर्मित रिकार्ड रूम कक्षों एवं सभागार भवन के सौन्दर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण भी किया। अंत में आयुक्त ने पचवान जाकर वहां स्थलीय निरीक्षण किया और वहां की स्थितियों का जायजा भी लिया।
