विशेष संवाददाता: अर्जुन मिश्रा
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आगामी 22 जून को उसायनी में होने वाली विशाल जनसभा को अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। तैयारियों को अंतिम रूप देने और रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से आर्य नगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में भाजपा की एक बेहद महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने की, जिसमें जिले के तमाम शीर्ष जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान जनसभा स्थल की सुरक्षा, यातायात और पार्किंग प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति, मंच संचालन, स्वागत समिति और जनसंपर्क अभियान जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सूक्ष्मता से चर्चा की गई। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न प्रभारियों की घोषणा की गई और प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता को लिखित जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह आगमन जनपद फिरोजाबाद के विकास को एक नई गति और नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। हर कार्यकर्ता को पूर्ण समर्पण और उत्साह के साथ इस रैली को अब तक की सबसे भव्य रैली बनाना है।
महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह जनसभा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का एक बड़ा माध्यम बनेगी। उन्होंने सभी मंडलों और मोर्चों के अध्यक्षों को जनता की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से महापौर कामिनी राठौर, सदर विधायक मनीष असीजा, सदर ब्लॉक प्रमुख डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, महानगर महामंत्री प्रमोद पाल बघेल, देवेश भारद्वाज, आनंद अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, योगेंद्र बाबा, महानगर मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता और दीपक गुप्ता कालू मौजूद रहे।
इसके अलावा बैठक में अंकित तिवारी, दुर्गेश यादव, राम लड़ेंती लकी, अनुपम शर्मा, विमलेश जाटव, रामनरेश कटरा, केशव फौजी, सोबरन सिंह, राधेश्याम यादव, आशीष यादव, इंजीनियर दिलीप सिंह, गौतम कुशवाहा, सत्य प्रकाश यादव, अनार सिंह कुशवाहा, देश दीपक राजा, शिकोहाबाद चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, निर्मल शर्मा, डॉक्टर एसपी लहरी, रजत राठौर, विजय शर्मा, मनोज ताऊ, उपसभापति केशव देव, नमन बंसल, बृजभूषण, राजेश झा, विशाल पचौरी समेत समस्त मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी और पार्षदगणों ने एक स्वर में रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया।
