फिरोजाबाद। शहर में हिंदू समाज को एकजुट करने और जागरूकता फैलाने के लिए ‘विराट हिंदू सम्मेलन समिति’ की ओर से एक शानदार बाइक रैली निकाली गई। इस रैली में युवाओं का जोश देखने लायक था, जो हाथों में भगवा ध्वज लेकर पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए।

आरएसएस प्रचार प्रमुख ने दिखाई झंडी
रैली की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख सौरभ ने भगवा झंडी दिखाकर की। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिंदू शक्ति के जागरण पर जोर दिया।

इन रास्तों से गुजरी रैली
सैकड़ों बाइकों का यह काफिला शहर की विभिन्न कॉलोनियों से होकर गुजरा। रैली दयाल नगर से शुरू होकर संगम नगर, बघेल कॉलोनी, रानी नगर, टापा खुर्द, लोधीपुरम, कमला नगर, श्रीराम कॉलोनी, रैपुरा और श्रीपाल कॉलोनी होते हुए वापस रानी नगर स्थित समिति कार्यालय पर समाप्त हुई।

युवाओं में दिखा भारी उत्साह
पूरी रैली के दौरान युवा ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते रहे। जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में होने वाले हिंदू सम्मेलनों की तैयारी के तहत इस रैली के जरिए समाज को संगठित करने का संदेश दिया गया है।

ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर सह महानगर कार्यवाह अभिषेक, अनिल, डॉ. सुनील राठौर, पवन, विजय, मोहन बजरंगी, संतोष बघेल, चंद्रभान, डीपी सिंह राठौर, जयवीर और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share.
Exit mobile version