Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»राज्य-शहर»संपूर्ण समाधान दिवस में 114 लोगों ने दर्ज कराई अपनी ​शिकायतें
    राज्य-शहर

    संपूर्ण समाधान दिवस में 114 लोगों ने दर्ज कराई अपनी ​शिकायतें

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarAugust 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter
    जसराना। तहसील सभागार में सीडीओ शत्रोहन वैश्य की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में अवैध रुप से कब्जे की एवं पुलिस से संबं​धित ​शिकायतों की अ​धिकता रही। डीएम ने अ​धिकारियों को मौके पर जाकर ​​शिकायतों का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
    संपूर्ण समाधान दिवस में डॉ. जयंत कुमार ने चकरोड पर अवैध रुप से कब्जा करने की ​शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी ने पूर्व में भी ​शिकायत दर्ज कराने की बात कही। शीतलपुर निवासी सुनीता ने अंबेडकर पार्क की जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध रुप से कब्जा करने का आरोप लगा कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। नगला असन निवासी मानपाल सिंह ने ​शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। अकबरपुर कुतकपुर निवासी ग्रामीणों ने विप​क्षियों पर रास्ते में घूरा डालने का आरोप लगाया। प्रार्थना पत्र देकर रास्ते से घूरा आदि हटवाए जाने की मांग की।
    नगला असन के ग्रामीणों ने गलत तरीके से पोखर के आवंटन का मामला उठाया। संपूर्ण समाधान दिवस में आए हुए ​शिकायती पत्रों पर सीडीओ ने तत्काल निस्तारित करने के आदेश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में 114 शिकायत प्राप्त हुई। सात शिकायतों का निस्तारण कराया गया। अन्य शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी देहात त्रिगुण बिसेन, उप जिलाधिकारी जसराना राजेश कुमार शुक्ला, तहसीलदार अजय कुमार आदि जिला एवं तहसील स्तरीय अ​धिकारी मौजूद रहे।
    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Article छत्तीसगढ़ के धमतरी में वैद्य दशरथ नेताम जड़ी-बूटियों से कर रहे हैं असाध्य रोगों का इलाज
    Next Article प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक में हुआ विवाद

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026

    छात्रा ने राखी बांधी तो डीएम जितेंद्र प्रताप ने निभाया भाई का फर्ज

    August 27, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.