Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»सामौर बाबा धाम में वर्षभर रहेगी धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    फिरोजाबाद

    सामौर बाबा धाम में वर्षभर रहेगी धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarJuly 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter
    -देशभर के कलाकार देगें भजन कीर्तन कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ 
    सिरसागंज। सिरसागंज क्षेत्र को मिली पर्यटन की अनोखी सौगात अब पूरे साल धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गुलजार होने वाली है। ग्राम करहरा के सामौर बाबा धाम पर प्रत्येक सोमवार को देश के सुविख्यात कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। ये सिलसिला पूरे वर्ष चलेगा।
    सिरसागंज के ग्राम करहरा में सुप्रसिद्ध सामौर बाबा धाम को यूपी सरकार ने धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया है। इसके बाद वहां श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसी को देखते हुए सरकार ने पर्यटक एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं में इजाफा करने का निर्णय लिया है।ट्रस्ट के पदाधिकारी अभय सिंह पिंटू, हाकिम सिंह कुशवाह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भगवान् भोले शंकर की उपासना का विशेष पर्व सावन का महीना चल रहा है। इस वजह से श्रद्धालुओं की संख्या में और भी बढ़ोतरी हुई है। लोग दूर-दूर से आकर बाबा की दिव्य शक्ति का दर्शन और पूजन अर्चन कर रहे हैं। मनौती मांगने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है। ऐसे में प्रत्येक सोमवार के दिन विशेष कार्यक्रमों की शुरुआत की जा रही है,यह श्रृंखला पूरे वर्ष चलेगी।
    आने वाले सोमवार से प्रत्येक सोमवार को शाम की आरती के बाद मंदिर परिसर में भजन संध्या और कीर्तन आदि के विषय कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिससे वहां के वातावरण में पूर्णरूप से दिव्यता और मानव कल्याण की भावना मजबूत होगी।ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि ट्रस्ट और प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग ने हर सोमवार को सायं आरती के तुरंत बाद प्रख्यात कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन कार्यक्रम कराये जाने का निर्णय लिया है। इसमें देशभर के कलाकार अपनी-अपनी विधा जैसे भजन, कीर्तन व अन्य भक्तिमय प्रस्तुतियाँ देगें।
    प्रस्तुति की अवधि लगभग डेढ से दो घंटे की होगी।यह आयोजन संस्कृति विभाग के सहयोग से मंदिर ट्रस्ट द्वारा आरंभ की गई है,जिससे शाम के समय सामौर बाबा धाम के प्रभावी आभा मंडल में आये हुए श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में रम कर असीम शांति की अनुभूति करें। 11 जुलाई से प्रारंभ हुए श्रावण माह से सामौर बाबा धाम ट्रस्ट और संस्कृति विभाग के सहयोग से ये कार्यक्रम हर सोमवार को आयोजित हुआ करेंगे ।
    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleमृत्यु जन्म जैसे विषयों पर अध्ययन हेतु हुआ आयोजन 
    Next Article प्रसिद्ध होने के लिए एक दूसरे के धर्म के विरुद्ध की टिप्पणी, गिरफ्तार

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026

    छात्रा ने राखी बांधी तो डीएम जितेंद्र प्रताप ने निभाया भाई का फर्ज

    August 27, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.