Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»राज्य-शहर»बुद्ध पार्क की बाउंड्री वॉल का चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया शुभारंभ
    राज्य-शहर

    बुद्ध पार्क की बाउंड्री वॉल का चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया शुभारंभ

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarApril 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    समय भास्कर,शिकोहाबाद। बार्ड संख्या एक स्थित बुद्ध पार्क की बाउंड्रीबाल की मांग को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में आंबेडकर अनुयायी नगर पालिका पहुंचे थे। उन्होंने चेयरमैन प्रतिनिधि से पार्क की बाउंड्री वाल बनवाये जाने की मांग की थी। इस पर चेयरमैन प्रतिनिधि ने तत्काल प्रभाव से पार्क की बाउंड्री वॉल कराये जाने का आश्वासन दिया और बुधवार को सुबह दस बजे अधिशासी अधिकारी के साथ पहुंच कर पार्क की बाउंड्री वॉल के निर्माण की पहली ईंट रख कर शुभारंभ किया।नगला किला में बुद्ध पार्क है। इस पर कई लोग पूर्व में अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास करते रहे हैं। लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के कारण वह इस काम में सफल नहीं हो सके।

    पार्क की सुरक्षा के लिए स्थानीय लोगों और आंबेडकर अनुयायियों ने पार्क की बाउंड्री वॉल कराने को लेकर पिछले समय से मांग की जाती रही है। बाउंड्री वॉल की मांग को लेकर मंगलवार को भी बड़ी संख्या में लोक नगर पालिका पहुंचे थे। इस बार पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव गुप्ता ने उन्हें आश्वासन दिया और अगले दिन से कार्य लगाये जाने का भरोसा दिलाया था। बुधवार को अधिशाषी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप के साथ राजीव गुप्ता ने मौके पर पहुंच कर पहली ईंट रखी। पार्क की बाउंड्री होने से आंबेडकर अनुयायियों के साथ स्थानीय लोगों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान लोगों ने चेयरमैन जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस अवसर पर सभासद पंचम सिंह, भाजपा नेता अनिल पचौरी, डॉ भारती,बॉबी जाटव,भुवनेश,हरी शंकर,कुलदीप जाटव,रविंद्र, रमन,हैप्पी,पवन और टीटू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleएडीएम ने आम जनता को दिए लू से बचने के निर्देश
    Next Article अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार के स्थानांतरण को अपनी जीत बताया

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026

    छात्रा ने राखी बांधी तो डीएम जितेंद्र प्रताप ने निभाया भाई का फर्ज

    August 27, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.