सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद शासन ने दिए थे नियुक्ति के आदेश
मथुरा। उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्णय दिए जाने के पश्चात जांच में पात्र पाए गए 29000 शिक्षक भर्ती के शेष शिक्षकों को तैनाती दी जा रही है। जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों को अभी तक गणित विज्ञान के 21 शिक्षक मिले हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा नवनीत शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बताया कि शासन से जिन शिक्षकों को मथुरा जनपद आवंटित हुआ था उनमें से 21 शिक्षकों को ऑनलाइन स्कूल चयन के पश्चात नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर जिन उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित एवं विज्ञान के अध्यापक के पद रिक्त थे । उन स्कूलों में शिक्षकों को भेजा गया है , ताकि वहां अध्यनरत बच्चों को गणित विज्ञान के पठन-पाठन में आ रही समस्या से निजात मिल सके।
