नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में शनिवार की शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के इन झटकों को कश्मीर से लेकर दिल्ली तक महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में धरती से 215 किलोमीटर की गहराई में था, जबकि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 आंकी गई है।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पुंछ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटकों के बाद लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। विशेषज्ञों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र धरती की सतह से अधिक गहराई में होने के कारण इसके झटके भारत के उत्तरी हिस्से, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान समेत कई पड़ोसी देशों में भी व्यापक रूप से महसूस किए गए हैं।
दुनिया भर में बढ़ रही हैं भूकंपीय गतिविधियां आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में दुनिया भर में कई जगहों पर बड़े भूकंप आए हैं। कुछ दिन पहले ही वेनेजुएला में भी भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए थे। वेनेजुएला में आए झटके इतने विनाशकारी थे कि वहां जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ है। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस भूकंप के कारण वेनेजुएला में 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि मलबे को हटाए जाने के साथ ही मौत का यह आंकड़ा अभी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
