शिकोहाबाद। देवांशी क्रिएशन तथा बेटियां फाउंडेशन द्वारा डांडिया धमाका कार्यक्रम का आयोजन मैनपुरी रोड स्थित गार्डेनिया इंटर कॉलेज में किया गया। शुभारंभ दीप प्रज्जवलन तथा मां शारदे के पूजन के साथ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सिरसागंज रंजना सिंह ने किया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।

महिलाओं के लिए मनोरंजक खेल प्रतिस्पर्धा आयोजित की गईं। इस दौरान महिलाओं द्वारा समूह नृत्य भी प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल में रीमा यादव,आशा पोरवाल,प्रीति ओहरी तथा पारुल यादव रहीं। संचालक की भूमिका में गौरांगी मिश्रा (कवयित्री) का रहना हुआ। कार्यक्रम आयोजक दीप्ति सक्सेना,सुनीता पालीवाली ने सबका आभार प्रकट किया।

Share.
Exit mobile version