Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»लाइफ़स्टाइल»भीगी किशमिश का पानी किसी औषधि से कम नहीं
    लाइफ़स्टाइल

    भीगी किशमिश का पानी किसी औषधि से कम नहीं

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarAugust 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    सुबह की शुरुआत अगर हेल्दी चीज़ों से की जाए, तो दिन बन जाता है. लेकिन आज की हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत का ख्याल रखना भूल जाते हैं, लेकिन छोटी-छोटी घरेलू आदतें अपनाकर हम कई तरह की बड़ी समस्याओं से बच सकते हैं. उन्हीं में से एक है भीगी किशमिश के पानी का सेवन.

    यह पानी किसी औषधि से कम नहीं है. आयुर्वेद में किशमिश को सेहत का खजाना माना गया है, और जब इसे रातभर पानी में भिगोकर सुबह पिया जाए, तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं. आइए जानते हैं कि यह किन 4 लोगों के लिए है फायदेमंद.

    ​भीगी किशमिश का पानी पीने के फायदे-
    ​1. पाचन के लिए-
    अगर आपको अक्सर गैस, कब्ज, एसिडिटी या पेट फूलने की समस्या रहती है, तो किशमिश का पानी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को साफ रखता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है.

    2. खून की कमी-
    किशमिश में आयरन, कॉपर और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में नया खून बनाने में मदद कर सकते हैं. जिन लोगों को थकान या कमजोरी महसूस होती है, उनके लिए यह पानी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है.

    3. वजन घटाने-
    किशमिश का पानी नेचुरल मिठास से भरपूर होता है, जो आपकी मीठा खाने की क्रेविंग को शांत करता है. इसके अलावा, यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है जिससे शरीर के फैट को मेल्ट करता है.

    ​4. इम्यूनिटी बढ़ाने-

    किशमिश के पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. इससे शरीर बीमारियों से बचा रहता है.

    ​किशमिश का पानी पीने का सही तरीका-
    भिगोने का तरीका- रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में एक मुट्ठी अच्छी क्वालिटी की किशमिश भिगोकर रख दें.
    ​पीने का समय- अगली सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट इस पानी को छानकर पी लें.बची हुई किशमिश का क्या करें- पानी पीने के बाद जो भीगी हुई किशमिश बचे, उसे फेंके नहीं बल्कि चबा-चबाकर खा लें. इससे आपको और भी ज्यादा फायदा मिलेगा.

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleलखनऊ के पारा में भारी बवाल: पुलिस व नगर निगम टीम पर जानलेवा हमला,
    Next Article रामबाण है सुबह खाली पेट मेथी वाले पानी का सेवन

    Related Posts

    पीने के पानी का TDS कितना होना चाहिए, जाने ?

    September 18, 2026

    अगर गट हेल्थ ठीक करनी है? नाश्ते में खाएं ये

    September 8, 2026

    सेहत के लिए बेहद फायेमंद है ज्वार का आटा, कई फायदे

    September 6, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.