फिरोजाबाद। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 12 राज्यों में एसआईआर का कार्य कराया जा रहा है जिसके लिए बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र दिया जा रहा है गणना प्रपत्र में मतदाता की सहायता के लिए बीएलओ का नंबर व नाम दिया जा रहा है।
ताजा मामला फिरोजाबाद विधानसभा के भाग संख्या 165 का है जहां गणना प्रपत्र पर गिरीश चंद्र का नाम दर्ज है व उसका मोबाइल नंबर 8273 639908 है इस मोबाइल नंबर पर भाग संख्या 165 के मतदाता जब बीएलओ को फोन करते हैं तो फोन कोई ओमप्रकाश उठाता है कहता है कि मैं बीएलओ नहीं हूं मैं तो बेलदार हूं और पचोखरा का निवासी हूं ओमप्रकाश ने भी बताया कि मैं भी 10 दिन से इन फोनों से परेशान हूं।
गणना प्रपत्रों पर हुई इस गलती से मतदाता बड़े परेशान हैं जिनको गणना प्रपत्र से संबंधित अपनी कोई भी समस्या का अगर समाधान कराना है तो बीएलओ से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
इस संदर्भ में उप जिलाधिकारी सदर सत्येंद्र कुमार को दो बार उनके सीयूजी नंबर पर फोन किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा है।
Trending
- Mirzapur The Movie Trailer Review: मुन्ना भैया की वापसी ,क्यों मचा है बवाल
- Xiaomi का बड़ा दांव: Redmi Note 16 सीरीज को छोड़ सीधे भारत आई Redmi Note 17 सीरीज, जानें क्या है पूरी कहानी
- JPSC-JSSC परीक्षा विवाद, रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद
- स्मार्टफोन यूज़र्स को झटका , रैम और पार्ट्स महंगे होने से 10,000 तक बढ़ सकती हैं कीमतें
- लोकसभा में पास हुआ नया बिल , क्या अब जेब ढीली करेगा UPI ?
- सनी देओल बोले पाकिस्तान मेरी मौसी है बयान पर भड़के फैंस
- बड़े शहरों का मज़ा अब छोटे कस्बों में PVR INOX ला रहा है ‘स्मार्ट सिनेमाज़’, मुज़फ़्फ़रपुर से होगी धमाकेदार शुरुआत
- बारुईपुर नाबालिग रेप-मर्डर केस का मुख्य आरोपी प्रभाष मंडल पुलिस एनकाउंटर में ढेर
