समय भास्कर नई दिल्ली  । दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है। वहीं यमुना का जलस्तर अधिक बढ़ जाने से निचले इलाकों में भारी जलजमाव हुआ है, जिसके चलते सड़कों और घरों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। 45 साल का पुराना रिकॉर्ड भी टूटा गौरतलब हो, यमुना नदी का जलस्तर का 45 साल का पुराना रिकॉर्ड भी टूटा है।

यमुना में गुरुवार सुबह 7:00 बजे जलस्तर 208.46 मीटर था। वर्तमान में जल का स्तर खतरे के स्तर से 3 मीटर ऊपर है। बारिश और हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी से यमुना का जलस्तर बढ़

रहा है। उपराज्यपाल ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बुलाई बैठक ऐसी स्थिति में यमुना के किनारे रहने वाले लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा। दिल्ली सरकार बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रही है। वहीं उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बाढ़ की स्थिति पर आज एलजी सचिवालय में आपदा प्रबंधन पर बैठक बुलाई।

यमुना में बढ़े जलस्तर के कारण पैदा हो रही ये स्थिति यमुना में बढ़े जलस्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन में जाने का रास्ता बंद कर दिया गया है। इस संबंध में दिल्‍ली मेट्रो ने ट्वीट कर कहा है कि वर्तमान में यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पानी के चलते उपलब्ध नहीं है। कृपया अपनी यात्रा को प्लान करते समय वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि यमुना बैंक स्टेशन पर फिलहाल इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध है।

वहीं बारिश के चलते दिल्ली के विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक जाम का भी संकट पैदा हो गया है। शास्त्री पार्क इलाके में लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री आज वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट जाएंगे। यह प्लांट बाढ़ के चलते बंद हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपील की है कि जिन इलाकों में पानी भर रहा है, वहां पर सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद कर दिया गया है।  PBNS

Share.
Exit mobile version