फिरोजाबाद। जनपद के कस्बा खैरगढ़ में बीते अप्रैल माह में एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया था लेकिन शुक्रवार को क्लीनिक खुला मिलने पर उसे पुनः सील कर दिया गया। बताते चलें कि कस्बा खैरगढ़ स्थित स्टेट बैंक के समीप झोलाछाप डॉक्टर सौरभ बघेल अपना क्लीनिक चला रहे थे।
जिसे बीते 24 अप्रैल को खैरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने सील कर दिया था। वहीं शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जैसे ही सौरभ बघेल के क्लीनिक पर पहुंची तो क्लीनिक खुला मिला तथा झोलाछाप डॉक्टर सौरभ बघेल मौजूद थें। टीम ने खुले मिले क्लिनिक को पुनः सील कर कार्यवाही शुरू कर दी है। कार्यवाही के दौरान खैरगढ़ प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 कृति गुप्ता, संजय यादव तथा विनीत गुप्ता के साथ ही अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
