– प्रतिमा पर सदर विधायक मनीष असीजा व महापौर कामिनी राठौर ने किया माल्यार्पण
फ़िरोज़ाबाद।राष्ट्रीय वीर दुर्गादास की 385वी जन्मजयंती रसूलपुर स्थित दुर्गादास राठौर प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके मनाई गई। इस अवसर पर महापौर कामिनी राठौर ने कहा आज समाज के सभी लोगो के साथ राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की जन्मजयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन करते है। सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर महान सच्चे वीर थे। अपने अंतिम समय तक राष्ट्र की रक्षा को लड़ते रहे,इसके लिए जान की बाजी लगा दी।उनकी जन्म जयंती पर उनको नमन करते है। इस दौरान मुख्य रूप से सदर विधायक मनीष असीजा,महापौर कामिनी राठौर व गुड्डू राठौर आदि संग क्षेत्रीयजन मौजूद रहे।
Share.
Exit mobile version