Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»बिजनेस»पुनीत गोयंका ने किया ब्रीच कैंडी अस्पताल में अत्याधुनिक किडनी सेंटर का उद्घाटन
    बिजनेस

    पुनीत गोयंका ने किया ब्रीच कैंडी अस्पताल में अत्याधुनिक किडनी सेंटर का उद्घाटन

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarApril 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    समय भास्कर मुंबई।ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ज़ी) ने ब्रीच कैंडी अस्पताल, मुंबई में एक अत्याधुनिक किडनी सेंटर का उद्घाटन किया। सेंटर का उद्घाटन ‘ज़ी’ के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी, श्री पुनीत गोयंका और ब्रीच कैंडी अस्पताल के मुख्य कार्यकारी, डॉ. अनिरुद्ध कोहली ने किया। ब्रीच कैंडी अस्पताल ने मुंबई स्थित मौजूदा परिसर नए टावर का उद्घाटन कर अपनी मौजूदा स्वास्थ्य सुविधा का विस्तार किया है।

    ‘ज़ी’ ने इस नए टावर में एक अत्याधुनिक किडनी सेंटर बनाने में योगदान दिया है। ज़ी द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) नीति के अनुरूप देश के स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है और अत्याधुनिक किडनी सेंटर के निर्माण के लिए समर्थन, इस दिशा में की गई एक और बड़ी पहल है। यह किडनी सेंटर पूर्ण चिकित्सा अनुपालन के साथ और प्रासंगिक दिशानिर्देशों के अनुरूप स्थापित किया गया है। जहां रोगियों को सर्वोत्तम श्रेणी की डायलिसिस सेवाएं प्रदान करने के लिए 11 बिस्तर और प्रति वर्ष 12,000 रोगियों की सेवा के लिए सुसज्जित अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

    डॉ.अनिरुद्ध कोहली, मुख्य कार्यकारी, ब्रीच कैंडी अस्पताल ने कहा,”हम अस्पताल के नए टावर में स्थित विशेष किडनी सेंटर को शुरू करने में ज़ी के लिए आभारी हैं। चिकित्सा के लिहाज़ से अस्पताल की विशेषज्ञता और ज़ी के योगदान के साथ, हम किडनी की बीमारियों से पीड़ित रोगियों को व्यापक देखभाल प्रदान करने के लिए बेहतर स्थिति में हैं।

    श्री पुनीत गोयंका, प्रबंध निदेशक-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने कहा,“हमारे कॉर्पोरेट ज़िम्मेदारी दृष्टिकोण के अनुरूप, हमें नए अत्याधुनिक सुविधाओं वाले किडनी सेंटर के साथ ब्रीच कैंडी अस्पताल का समर्थन करने में खुशी हो रही है। ब्रीच कैंडी अस्पताल हमारे देश का शीर्ष चिकित्सा संस्थान है, और यह ज़ी के लिए सम्मान की बात है कि वह अपनी मौजूदा स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में इसकी मदद कर पा रही है।

    ज़ी की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व नीति के अनुसार, कंपनी अपने प्रमुख क्षेत्रों जैसे महिला सशक्तिकरण; कला, शिल्प, संस्कृति, राष्ट्रीय, विरासत और स्मारकों की सुरक्षा एवं संरक्षण; आपदा राहत एवं सुधार; खाद्य गुणवत्ता में सुधार के ज़रिये सार्वजनिक स्वास्थ्य में बेहतरी के लिए एकीकृत ग्रामीण विकास एवं पहल पर ज़ोर देती है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleबॉलीवुड एक्ट्रेस बनने से पहले यह बनना चाहती थी नरगिस फाखरी, अभिनेत्री ने खोला राज़
    Next Article New Delhi-17-4-2024

    Related Posts

    Mahindra की नई 6-सीटर EV लॉन्च,  रेंज 679 किलोमीटर

    August 20, 2026

    लोन ऐप्स की मनमानी पर RBI का कड़ा प्रहार, लोन पर तय होगी ब्याज की सीमा !

    August 16, 2026

    लोकसभा में पास हुआ नया बिल , क्या अब जेब ढीली करेगा UPI ?

    August 8, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.