समय भास्कर मथुरा। प्रख्यात संत प्रेमानंद की शुक्रवार 12 अप्रैल 2024 को शाम करीब 7 बजकर 15 मिनट पर अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनको सीने में दर्द की शिकायत होने पर तुरंत रामकृष्ण मिशन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों की टीम संत प्रेमानंद का परीक्षण कर रही है।

प्रेमानंद महाराज की शुक्रवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ी। शाम करीब 7 बजकर 15 मिनट पर संत प्रेमानंद के अनुयायी उन्हें लेकर रामकृष्ण मिशन पहुंचे। जहां अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने संत प्रेमानंद का गहन परीक्षण शुरू कर चिकित्सीय राहत देना शुरू कर दिया।

राधावल्लभीय संप्रदाय के संत प्रेमानंद महाराज की खराब तबियत के बारे बताया गया है कि शाम को अचानक उनके सीने में दर्द उठा और ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी स्थिति सामान्य है। आपको बता दें की संत प्रेमानंद किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं और उनकी डायलिसिस भी होती रहती है।
महाराज जी की प्रसिद्धि का आलम यह है की रात दो बजे वे अपने निज आवास श्रीकृष्ण शरणम् से पैदल ही रमणरेती स्थित राधाकेलि कुंज आश्रम पहुंचते हैं।  प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए रात एक बजे से ही सड़क पर हजारों श्रद्धालु उमड़ते हैं। इनके दर्शन करने को देर रात से ही काफी भीड़ हो जाती है। क्या बच्चे क्या बड़े सभी महाराज जी के एक दर्शन पाने की होड़ मची रहती है।

Share.
Exit mobile version