Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बेचने वाले दो युवक पकड़े, तमंचा बरामद
    फिरोजाबाद

    पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बेचने वाले दो युवक पकड़े, तमंचा बरामद

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarAugust 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    समय भास्कर,शिकोहाबाद। चोरी की बाइक के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे एक व्यक्ति को 95 हजार रुपये में बेंच दी। 60 हजार रुपये उससे ले लिए। शेष रुपये लेने आए तो बाइक खरीदने वाले युवक ने उसे सर्च किया तो बाइक चोरी की निकली। इस पर उसने 15 जून 22 को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मंगलवार सुबह दोनों युवकों को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि अमन निवासी मोहल्ला खेड़ा शांति नगर की तहरीर पर नवनीत व पंकज शर्मा फाईनेंस कंपनी चोला मंडल के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था। जिसमें आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 83 एवाई-3424 को 95000 में बेंचा था। जिसमें से 60 हजार रुपये लिए थे।

    उक्त मुकदमा विगत एक वर्ष से लंबित चल रहा था। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक ने अर्दली रूम में दिशा निर्देश देते हुए 15 दिन के अंदर में निर्देशों का पालन करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिये थे। विवेचक द्वारा सर्विलांस सेल की मदद से आधार नंबर एवं मोबाइल नंबरों की गहनता से जांच की और आधार कार्ड की आईडी पर विकास गुप्ता निवासी ट्रांस यमुना कॉलोनी पानी की टंकी के पास आगरा और मोबाइल नंबर की आईडी पर राममोहन निवासी लालगढ़ी बछगांव की मिली। उक्त लोगों से पूछताछ की तो शिव प्रताप सिंह उर्फ भोला निवासी ग्राम राजपुर नारखी और संजू निवासी मनिया खेड़ा थाना शिकोहाबाद का नाम प्रकाश में आया। सोमवार को रेलवे स्टेशन के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पर्याप्त सबूतों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleअर्द्ध रात्रि को तीन मंजिला मकान में लगी आग,मचा हड़कंप
    Next Article चंद्रयान 3 चंद्रमा की सतह पर सेफ लैंडिंग,दक्षिण ध्रुव पर उतरने वाला विश्व का पहला देश बना

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    साढूपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    August 16, 2026

     अवैध क्लीनिक में इलाज से दौरान महिला की मौत, क्लीनिक सील

    July 1, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.