Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»अर्द्ध रात्रि को तीन मंजिला मकान में लगी आग,मचा हड़कंप
    फिरोजाबाद

    अर्द्ध रात्रि को तीन मंजिला मकान में लगी आग,मचा हड़कंप

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarAugust 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    समय भास्कर,फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के पुरानी इलाहाबाद बैंक के समीप एक तीन मंजिला मकान में आधी रात्रि को भयंकर आग लग गयी जिसकी सूचना पर थाना पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुँचकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने के साथ मकान में फंसे परिवार को सकुशल बाहर निकाला।

    थाना उत्तर क्षेत्र के शास्त्री मार्केट स्थित पुरानी इलाहाबाद बैंक के समीप रहने वाले सत्यम कुमार गौर पुत्र संजय गौर के तीन मंजिला मकान में रखे इन्वर्टर में शार्ट सर्किट के कारण रात्रि लगभग 2.30 बजे आग लग गयी और घर में धुँआ भर जाने के कारण परिवारीजन जाग गये। और उन्होंने 112 पर फोन कर पुलिस को आग लगने की सूचना दी।आग लगने की सूचना पर थाना उत्तर पुलिस व फायर विग्रेड की दमकल गाड़ी मौके पर पहुँच गयी। जिसने मकान की प्रथम मंजिल पर फँसे परिवार जिसमे सत्यम गौर व उनकी माँ और पत्नी को एक्सटेंशन लैडर लगाकर एवं खिड़की में लगे ताले को तोड़कर सभी को सकुशल बाहर निकाला।

    फायर कर्मियों ने 02 फायर टेण्डर के द्वारा आग पर काबू पाया।क्षेत्रान्तर्गत रात्रि में 2.30 बजे 03 मंजिला घर में लगी आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड मय उत्तर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर।मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में तत्काल अग्निशमन कार्य प्रारंभ करते हुए प्रथम तल पर फँसे लोगों को फायर सर्विस यूनिट द्वारा एक्सटेंशन लैडर लगाकर प्रथम तल की खिड़की को तोड़कर रेस्क्यू कार्य किया गया, जिसमें परिवार के सभी लोगों को सकुशल बाहर निकल लिया गया।

    फायर यूनिट द्वारा आसपास के घरों तथा मकान के भूतल पर बनी संजय ज्वेलर्स की दुकान में आग को फैलने से रोका गया। मौके पर उपस्थित उच्चाधिकारियों एवं जनसमूह द्वारा अग्निशमन विभाग,मुख्य अग्निशमन अधिकारी फिरोजाबाद के कुशल नेतृत्व की प्रशंसा की गई। परिवारीजनों द्वारा फिरोजाबाद पुलिस का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया गया।वही आग से हुए नुकसान के बारे में जानकारी पर सत्यम ने बताया कि नीचे खड़ी बाइक व स्कूटी भी आग से जलकर खाक हो गयी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleपुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के तीन सदस्य पकड़े, चोरी की छह बाइक बरामद
    Next Article पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बेचने वाले दो युवक पकड़े, तमंचा बरामद

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    साढूपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    August 16, 2026

     अवैध क्लीनिक में इलाज से दौरान महिला की मौत, क्लीनिक सील

    July 1, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.