फ़िरोज़ाबाद। थाना लाइनपार पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया है।
पुलिस बल ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक बाल अपचारी सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने पकड़े अभियुक्तों का नाम अंकित यादव पुत्र नाथूराम, आशीष यादव पुत्र राजेश यादव निवसी ठार मेवाराम रूपसपुर थाना लाइनपार बताया है। उनके अलावा  एक बाल अपचारी को भी गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने ट्रैक्टर की 02 बैटरी, दो हुक, एक पटली व एक टॉपलिंग बरामद की है। पुलिस ने कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
Share.
Exit mobile version