500 ग्राम चरस बरामद, जेल भेजा
समय भास्कर,शिकोहाबाद। थाना पुलिस ने एटा चौराहा के समीप से बीती रात एक व्यक्ति को 500 ग्राम चरस समेत गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है।प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वे उप निरीक्षक अशेष कुमार,हेड कांस्टेबिल ज्ञान सिंह और विशाल कुमार के साथ एटा रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एटा चौराहे के समीप मुस्तफाबाद रोड स्थित मोड़ से आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 500 ग्राम चरस बरामद हुआ। इस संबंध में आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी मोनू निवासी बोदला लाल मस्जिद के पास थाना जगदीशपुरा आगरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
Trending
- Snapdragon 8 Elite Gen 6: लीक हुए बड़े फीचर्स
- डायबिटीज : टाइप 1 या टाइप 2, कौन-सी है ज्यादा खतरनाक
- Vivo T5 Pro 5G हुआ अचानक महंगा, जानिए वजह !
- कारगिल के मीनामार्ग चेकपोस्ट पर सेना के जवानों से बदसलूकी ,खुली पोल
- घी खाने के फायदे
- Mahindra की नई 6-सीटर EV लॉन्च, रेंज 679 किलोमीटर
- शोले के 51 साल शुरुआती फ्लॉप के ठप्पे से ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बनने तक
- रामबाण है सुबह खाली पेट मेथी वाले पानी का सेवन