समय भास्कर,शिकोहाबाद। थाना पुलिस ने दो नवंबर को स्कूल पढ़ने गई आठ वर्षीय छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक ने उसका गला दबाकर मारने और छेड़छाड़ करने का प्रयास किया था। पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक आठ वर्षीय छात्रा गांव के समीप दूसरे गांव में स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गई थी। जब वह स्कूल में पढ़ने पहुंची तो वहां गांव का ही एक युवक मिला। उसने छात्रा का गला दबा कर उसे मारने का प्रयास किया। इतना ही नहीं छात्रा के साथ गलत हरकतें भी कीं। जिसकी जानकारी होने पर ग्रामीण और शिक्षकों ने उसे जमकर पीटा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी का नाम धर्मवीर सिंह बताया है।
Trending
- श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को सम्मानित करने में हरियाणा देश में अग्रणी
- भारत निर्वाचन आयोग की महत्वपूर्ण प्रक्रिया को BLO लगा रहे पलीता ?
- साहब बीएलओ नहीं बेलदार बोल रहा हूं
- प्रधानमंत्री ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन
- एक देश, एक चुनाव देश के विकास के लिए आवश्यक
- 70वां फिल्मफेयर ,गुजरात में सजेगा सिनेमा का सबसे बड़ा उत्सव
- वाद्य यंत्रों की ध्वनि के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ चले सैकड़ों स्वयंसेवक
- संघ स्थापना शताब्दी वर्ष: घोष की ताल पर निकला पथ संचलन, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत