Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»लाइफ़स्टाइल» ये पौधे सांपों का काल माने जाते हैं  
    लाइफ़स्टाइल

     ये पौधे सांपों का काल माने जाते हैं  

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarAugust 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    बारिश के मौसम में कीड़े मकौड़े, सांपों का खतरा काफी बढ़ जाता है। मानसून शुरू होते ही गांवों से लेकर शहरों तक सांप दिखने की घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं। घर के आसपास सांपों का दिखना सुरक्षा के लिहाज से काफी चिंताजनक होता है। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी बगीचों तक, अक्सर नमी और घने पेड़-पौधों के कारण सांप आश्रय की तलाश में आ जाते हैं। हालांकि, प्रकृति में कुछ ऐसे पौधे मौजूद हैं जिनकी तेज गंध और बनावट सांपों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। इन्हें घर के आंगन या बाउंड्री पर लगाने से सांप दूर रहते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन पौधों को लगाने से सांप से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

    सांपों को दूर रखने वाले पौधे

    सर्पगंधानाम से ही साफ है कि यह पौधा सांपों का सबसे बड़ा दुस्मन माना जाता है। इसकी जड़ों में पाया जाने वाला रिसर्पाइन नामक एल्कलॉइड और इसकी तेज गंध सांपों को असहज कर देती है। जिससे वो दूर रहते हैं।

    लेमनग्रास
    लेमनग्रास में सिट्रोनेला की मात्रा काफी अधिक होती है। इसकी तेज़, खट्टी और तीखी गंध सांपों के घ्राण तंत्र को प्रभावित करती है, जिससे वे इस पौधे के आसपास फटकना भी पसंद नहीं करते।

    मोगरा और चमेली
    चमेली और मोगरे की सुगंध इंसानों को जितनी पसंद होती है, सांपों के लिए उतनी ही गंदी होती है। इसकी तेज़ खुशबू के कारण सांप इन झाड़ियों के पास नहीं आते।

    गेंदा
    गेंदे के फूल केवल सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि इसकी जड़ों से निकलने वाला रासायनिक रिसाव और इसकी कड़वी गंध कई तरह के कीटों और सांपों को दूर रखने में मदद करती है।

    लहसुन का पौधा
    लहसुन में पाया जाने वाला सल्फर यौगिक बेहद तीखा होता है। इसकी तेज गंध सांपों के संवेदी अंगों को भ्रमित कर देती है, जिससे वे रास्ता बदल लेते हैं।

    नागदौन
    इसे पारंपरिक रूप से सांपों और विषैले कीड़ों को भगाने के लिए घर के मुख्य द्वार या आंगन में लगाया जाता है। इसकी गंध से सांप, कीड़े मकौड़े दूर भागते हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleइग्नोर ना करें, सूखा-सूखा रहता है मुंह? बहुत कम बनती है लार ? 
    Next Article लखनऊ के पारा में भारी बवाल: पुलिस व नगर निगम टीम पर जानलेवा हमला,

    Related Posts

    पीने के पानी का TDS कितना होना चाहिए, जाने ?

    September 18, 2026

    अगर गट हेल्थ ठीक करनी है? नाश्ते में खाएं ये

    September 8, 2026

    सेहत के लिए बेहद फायेमंद है ज्वार का आटा, कई फायदे

    September 6, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.