नई दिल्ली। भारतीय बाजार में होंडा ने CB125 Hornet और Shine 100 DX को पेश करने के बाद अब इनके कीमतों की घोषणा कर दी है। वाहन निर्माता कंपनी ने CB125 Hornet की शुरुआती कीमत ₹ 1.21 लाख (एक्स-शोरूम) रखी है।CB125 Hornet, 125cc कम्यूटर स्पोर्ट सेगमेंट में होंडा की नई पेशकश है। इसके शार्प, मस्कुलर डिजाइन में फ्यूल टैंक, कवर और बोल्ड पेंट स्कीम शामिल हैं जो इसके स्ट्रीट-ओरिएंटेड को दिखाता है। इस मोटरसाइकिल में गोल्डन यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और रियर में 5-स्टेप एडजस्टेबल मोनो-शॉक हैं,जो बेहतर हैंडलिंग और राइड क्वालिटी देता हैं।
इस बाइक में फुल एलईडी लाइटिंग सेटअप, जिसमें डीआरएल के साथ ट्विन एलईडी हेडलैंप और एलिवेटेड टर्न इंडिकेटर्स हैं। इसमें ब्लूटूथ होंडा रोडसिंक के साथ 4.2-इंच टीएफटी डिस्प्ले भी है, जिससे टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट की सुविधा मिलती है। दूसरी ओर यूएसबी टाइप-सी चार्जर, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और सिंगल-चैनल एबीएस के साथ फ्रंट डिस्क ब्रेक शामिल हैं।
CB125 Hornet में 123.94cc, सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड, OBD2- इंजन लगा है जो 7,500 RPM पर 8.2 kW और 6,000 RPM पर 11.2 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।होंडा का दावा है कि ये मात्र 5.4 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है, जो इसे अपनी कैटेगरी में सबसे तेज़ बाइक्स में से एक बनाता है।
Honda CB125 Hornet में गोल्डन USD फोर्क दिया गया है, जो इस सेगमेंट में पहली बार है। इसे प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक के साथ जोड़ा गया है, जो आरामदायक और कंट्रोल राइड देने का काम करता है। इसमें ब्रेकिंग के लिए सिंगल-चैनल ABS के साथ 240mm का फ्रंट डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है।
