मथुरा। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा रविवार को जारी सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट एवं फाइनल परीक्षाओं के परिणामों में मथुरा के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कीर्तिमान स्थापित किया है। जनपद की प्रतिभाओं ने सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते हुए मथुरा का नाम रोशन किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यार्थियों और उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है।


परीक्षा परिणामों में सौरभ अग्रवाल, ललित अग्रवाल, रिया चतुर्वेदी, रवि अग्रवाल, तुषार गोयल, विक्की ठाकुर एवं आयुष अग्रवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जनपद के लिए गौरव का क्षण प्रदान किया है। इसके साथ ही राघव वार्ष्णेय, निखित अग्रवाल और सोनाली पोनिआ ने सीए फाइनल का एक ग्रुप पास कर सफलता प्राप्त की।
इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रिन्सी अग्रवाल, शिबांगी गोविन्द, छवि गोयल, कृष्णम अग्रवाल, विपुल बंसल और प्रशस्त अग्रवाल ने उत्तीर्ण होकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं, सीए फाउंडेशन परीक्षा में आस्था भारती और लोकमनी ने सफलता हासिल की।
एबीसी कॉमर्स क्लासेज, मधुबन एन्क्लेव, कृष्णा नगर के निदेशक सीए अमित बंसल ने बताया कि मथुरा के विद्यार्थी विगत दो दशकों से सीए परीक्षा में लगातार कीर्तिमान स्थापित कर पूरे देश में जनपद की पहचान बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सफलता का श्रेय छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता एवं शिक्षकों — रिंकू जिंदल, सीए रिया बंसल, सीए विवेक वार्ष्णेय, सीए अमित बंसल (संस्थान संचालक), सीए राहुल चौधरी (मथुरा ब्रांच अध्यक्ष), एवं सीए लोकेश वार्ष्णेय (उपाध्यक्ष) को दिया है।
